• 07/10/2026

सेवा सेतु शिविर के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैम्प 9 अक्टूबर से

सेवा सेतु शिविर के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैम्प 9 अक्टूबर से
Spread the love

रायपुर- शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्युत कम्पनी द्वारा मुख्य गतिविधि सेवा सेतु शिविर का विकासखंडवार आयोजन 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट पंजीयन कर वित्तीय व तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में पन्ना विकासखंड अंतर्गत वितरण केन्द्र पन्ना शहर कार्यालय में 9 अक्टूबर को शिविर लगेगा, जबकि वितरण केन्द्र कार्यालय गुनौर में 12 अक्टूबर, पवई में 13 अक्टूबर, अजयगढ़ में 14 अक्टूबर और शाहनगर में 15 अक्टूबर को शिविर लगाया जाएगा। विद्युत कम्पनी के कार्यपालन अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर लगाने पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व बैंक से मिलने वाली आसान ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव…
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1…

Spread the love00 चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक…
CG CRIME : जादू-टोने के शक में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में अकेली सो रही वृद्धा का रस्सी से घोंटा गला

CG CRIME : जादू-टोने के शक में 70 वर्षीय…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अंधविश्वास के शक में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला…