• 23/10/2026

CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट
Spread the love

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना बन रही है। दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य हिस्से में 23 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। समुद्र में इस हलचल के बीच छत्तीसगढ़ के लिए जारी पूर्वानुमान में फिलहाल बारिश के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और आगे इसकी तीव्रता बढ़ने की भी संभावना है।

प्रदेश में बारिश की चेतावनी नहीं, रात के तापमान में बदलाव संभव

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है। किसी भी इलाके के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगले 24 घंटों तक पारे में खास अंतर आने की संभावना नहीं है। इसके बाद रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

रायपुर में साफ आसमान, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान

राजधानी में 23 अक्टूबर को मौसम खुला रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विभाग के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों में रायपुर का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।

Related post

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।…
माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना

माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना…

Spread the loveरायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी…
प्रदेश में Ola Electric के 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

प्रदेश में Ola Electric के 3,000 वाहनों का पंजीयन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने का मामला सामने आया है। इलेक्ट्रिक वाहन…