• 31/10/2026

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। ज्योतिर्मठ तहसील के अंतर्गत चाई गांव के ऊपरी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक नागरिक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत होने की सूचना है।

दोपहर करीब 2 बजे हुआ हादसा

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, चमोली की ओर से जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:12 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद लगभग 2 बजे ज्योतिर्मठ तहसील के चाई गांव के ऊपरी पहाड़ी इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है। मृतकों में पांच यात्री कर्नाटक से संबंधित बताए गए हैं, जबकि पायलट की पहचान हिमांशु सभरवाल के रूप में दर्ज है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सेना की टीम सक्रिय हो गई। सेना की टीम दोपहर करीब 3:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से भारतीय सेना, पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को आवश्यक कार्रवाई के लिए लगाया गया है।फिलहाल हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की विस्तृत जानकारी और आगे की जांच का इंतजार किया जा रहा है।

Related post

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी…

Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक…
किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार का बड़ा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी…
दीपावली से पहले नगरीय निकायों में वेतन और पेंशन का भुगतान, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

दीपावली से पहले नगरीय निकायों में वेतन और पेंशन…

Spread the loveरायपुर.दीपावली जैसे बड़े पर्व पर नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन न रुके, इसके…