• 15/11/2026

खौफनाक मंजर : बंद घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; अंदर का नजारा देख उड़े होश…

खौफनाक मंजर : बंद घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; अंदर का नजारा देख उड़े होश…
Spread the love

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शिक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम पंचायत चौगेल स्थित एक घर के भीतर शिक्षक विमल गोटा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर शिक्षक का शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी और भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। घर में शिक्षक विमल का शव मिला, जिसे पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने पड़ोसियों के घटना के संबंध में पूछताछ की।

शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि शिक्षक की मौत 2 या 3 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि शिक्षक घर में अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी पेशे से शिक्षिक है। दोनों अलग-अलग रहते थे।

पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर से न कोई बाहर आया, न तो कोई अंदर गया। जब वह घर के पास से गुजर रहे तो तेज दुर्घंग आई, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस को घर से शिक्षक की लाश मिली है।

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी पत्नी और शिक्षक के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल मौत दो या दिन पहले होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक समय और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Related post

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, 3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात,…

Spread the loveनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदायों के विकास को लेकर बड़ी…
ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…

ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के…
76 साल बाद दुनिया पर मंडराया महासंकट! भीषण गर्मी, आग और अकाल से करोड़ों लोगों पर खतरा

76 साल बाद दुनिया पर मंडराया महासंकट! भीषण गर्मी,…

Spread the loveनई दिल्ली- प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहा अल नीनो मार्च 2027 तक सक्रिय रह सकता है. अमेरिकी…