• 16/11/2026

Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जानें राहुकाल का समय
Spread the love

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. आज 16 नवंबर है और छठ पूजा का अंतिम दिन है. आज उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार की रात 2.01 से शुरू होकर मंगलवार तड़के 4.19 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 18 नवंबर को तड़के 6.05 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6.45 बजे सूर्योदय और शाम 5.37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12.12 बजे चंद्रोदय और रात 11.29 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

आज सोमवार को सुबह 7.15 बजे तक गंड योग रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग की शुरू होगी जो अगले दिन 17 नवंबर की सुबह तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इसके साथ ही सोमवार दोपहर 2.39 बजे से शाम 4.27 बजे तक अमृतकाल रहेगा.

राहुकाल का समय

आज के दिन राहुकाल सुबह 8.06 बजे से 9.28 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 10.49 बजे से दोपहर 12.11 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस दिन गुलिक काल दोपहर 1.33 बजे से 2.54 बजे तक रहेगा.

वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव

सोमवार को शाम 7.40 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के अंदर की एनर्जी, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है, जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Related post

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अन्य जातक जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 16 November 2026: 16 नवंबर 2026 को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और सूर्य वृश्चिक राशि…
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, 3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात,…

Spread the loveनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदायों के विकास को लेकर बड़ी…
ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…

ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के…