• 17/11/2026

CG Cyber Fraud: दवा ऑर्डर करने के चक्कर में महिला से लाखों की ठगी, OTP बताते ही खाली हुआ बैंक खाता!

CG Cyber Fraud: दवा ऑर्डर करने के चक्कर में महिला से लाखों की ठगी, OTP बताते ही खाली हुआ बैंक खाता!
Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने शहर के बाबूपारा निवासी आदिम जाति कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक दीपन चक्रवर्ती की पत्नी पूर्णिमा चक्रवर्ती को निशाना बनाया। ऑनलाइन दवा मंगाने के दौरान हुई इस धोखाधड़ी में साइबर ठगों ने महिला के बैंक खातों से 1.44 लाख रुपये पार कर दिए। बताया जा रहा है कि ठगों ने पहले महिला से OTP हासिल किया और फिर उनके खातों में सेंध लगा दी।

साइबर ठगों ने बेहद शातिर तरीके से बातचीत के जाल में उलझाकर उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,44,300 रुपये पार कर लिए। इस सनसनीखेज घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने साइबर थाने के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अपनी गाढ़ी कमाई की रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अंबिकापुर के बाबूपारा निवासी पूर्णिमा चक्रवर्ती का सदर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और रामानुजगंज रोड स्थित एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में खाता है। वृद्धावस्था और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन दवाइयां मंगाने का फैसला किया और इसके लिए गूगल पर सर्च इंजन का सहारा लिया। बस, यही एक छोटी सी चूक साइबर ठगों के रडार पर आ गई।

गूगल पर मौजूद फर्जी नंबरों या लिंक्स के जरिए ठगों ने तुरंत उनसे संपर्क साधा और दवा का ऑर्डर बुक करने का झांसा दिया। दवा मंगाने की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ठगों ने बड़ी चालाकी से महिला से उनकी बैंकिंग और एटीएम से जुड़ी महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं।

पीड़ित सीनियर सिटीजन पूर्णिमा चक्रवर्ती को शुरुआत में जरा भी आभास नहीं हुआ कि फोन पर बात करने वाला शख्स कोई साइबर ठग है। आरोपी इतने शातिर ढंग से और पूरे अपनापन व आत्मीयता के भाव से बातचीत कर रहा था कि महिला उसके झांसे में पूरी तरह फंस गईं। ठग ने जो-जो जानकारी मांगी, उन्होंने बेझिझक बताती गईं। हद तो तब हो गई जब ओटीपी (OTP) की जानकारी लेने के बाद उस ठग ने उल्टे बुजुर्ग महिला को यह सलाह तक दे डाली कि “माताजी! अपना ओटीपी कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।” यानी ठगी करने वाला खुद ही उन्हें नसीहत दे रहा था।

ठग द्वारा सारी गोपनीय जानकारी और ओटीपी हासिल करने के कुछ ही पलों के भीतर, स्टेट बैंक खाते से 1,00,000 रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 44,300 रुपये अनाधिकृत रूप से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह पलक झपकते ही कुल 1,44,300 रुपये की बड़ी चपत लग गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस साइबर ठगी का शिकार यह दंपती पहली बार नहीं हुआ है। इससे कुछ समय पहले ही खुद सेवानिवृत्त अधीक्षक दीपन चक्रवर्ती से भी साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।

Related post

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, पहले फरार हुए थे 4 बंदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को…
BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये चार अहम फैसले,पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये चार अहम फैसले,पढ़िए…

Spread the loveदिनांक : 18 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री…
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प…

Spread the loveअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ पवेलियन में…