• 18/11/2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर चक्रवात का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर चक्रवात का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। अरनब और मुरासू के बाद अब चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, चक्रवात अकवान फिलहाल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके 18 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नेल्लूर और तुनी के बीच इसके लैंडफॉल होने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।वहीं, 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related post

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प…

Spread the loveअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ पवेलियन में…
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा…

Spread the loveरायपुर, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में बालोद में आयोजित जिला स्तरीय…
मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : साव

मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को…

Spread the love0 पीएम स्वनिधि के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री 00 स्मार्ट ठेला पंजीयन का शुभारंभ, उत्कृष्ट…