• 19/11/2026

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक, इतने पदों पर होगी परीक्षा….

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक, इतने पदों पर होगी परीक्षा….
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में होने वाली सहायक शिक्षक व शिक्षक पद के लिए होने वाली परीक्षा का रास्ता साफ करते हुए स्थगन को हटा दिया है। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र व जस्टिस संतोष शर्मा के डिवीजन बेंच में हुई।

याचिकाकर्ताओं ने शिक्षक व सहायक शिक्षक पद के लिए राज्य शासन द्वारा जारी विज्ञापन में दी गई शर्तों और आरक्षण रोस्टर पर आपत्ति दर्ज कराते हुए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में अधिवक्ता रूंगटा के जरिए याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता रूंगटा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी विज्ञापन में दिव्यांगों के लिए जारी आरक्षण प्रक्रिया में चूक कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग व समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी सर्कुलर का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने बताया कि इसमें पूर्णत: दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए पोर्टल खोल कर ब्लाइंड अभ्यर्थियों को आवेदन भरने का मौका दिया।

छह को सहायक शिक्षक व 20 को शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा कर दी थी। कोर्ट के निर्देश के बाद अब तय तिथि में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पढ़िए क्या है समाज कल्याण विभाग का सर्कुलर

सामान्य प्रशासन विभाग के सर्कुलर का हवाला देते हुए अधिवक्ता रूंगटा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी विज्ञापन में पूरी तरह द़ष्टिबाधितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते वे इस परीक्षा से और सहायक शिक्षक पद से वंचित हो गए हैं। यह संविधान प्रदत्त अधिकार का सीधेतौर पर उल्लंघन है।

बता दें कि जारी विज्ञापन में दिव्यांगों के लिए पद का आरक्षण किया गया था, अंधमूक बधीर के अलावा दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को भी आरक्षित पदों का लाभ देने की व्यवस्था की गई है, पूर्णत: दृष्टिबाधित को इस प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।

11 व 25 को हाेनी थी परीक्षा

लिखित परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। सहायक शिक्षक के लिए 11 अक्टूबर व शिक्षको के लिए 25 अक्टूबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। अब नई तिथि में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

2,292 पदों पर होगी भर्ती, कितने पद किस संवर्ग में हैं?

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पद भरे जाएंगे। ये पद ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के तहत निर्धारित किए गए हैं।

ई-संवर्ग: 795 पद

टी-संवर्ग: 1,497 पद

कुल: 2,292 पद

Related post

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब एक ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1500 मेंबर्स, जानें नए फीचर की खासियत

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब एक ग्रुप में जुड़…

Spread the loveWhatsApp ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत अब ग्रुप में 1500 मेंबर्स तक को शामिल किया…
CG – छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी…

CG – छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे सभी सरकारी…

Spread the loveरायपुर। देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।…
तुलसी विवाह में क्यों बनाया जाता है गन्ने का मंडप? जानें धार्मिक महत्व

तुलसी विवाह में क्यों बनाया जाता है गन्ने का…

Spread the loveदेवउठनी एकादशी के बाद तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता…