• 20/11/2026

CG News: चक्रवात ‘अकवान’ से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा,

CG News: चक्रवात ‘अकवान’ से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा,
Spread the love

रायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। इस चक्रवात से फसलों को नुकसान की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार फसल नुकसान की स्थिति में प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। यदि तूफान के कारण फसलों को क्षति पहुंचती है तो संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को फसल बीमा और मुआवजा संबंधी प्रावधानों के तहत राहत उपलब्ध कराई जाएगी।सीएम साय ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचा था। उस दौरान भी सरकार ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान की थी। इस बार भी फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से चक्रवात के संभावित असर को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related post

दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित…

Spread the loveरायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…
2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के…

Spread the loveनई दिल्ली- एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना…
युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी…

Spread the loveरायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय…