• 20/11/2026

दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
Spread the love

रायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। रवाना होने से पहले CM साय ने दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी दी।

आज का दिन छत्तीसगढ़ का- CM साय

CM साय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रदेश को अपने राज्योत्सव के अवसर पर प्रस्तुति देने का मौका मिलता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ का है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।

यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की ड्यूटी पर बोले CM

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते रहते हैं। जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तब पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ता भी यहां सहयोग करने आते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाने के लिए जाएंगे।

Related post

CG News: चक्रवात ‘अकवान’ से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा,

CG News: चक्रवात ‘अकवान’ से फसल नुकसान पर CM…

Spread the loveरायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश…
2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के…

Spread the loveनई दिल्ली- एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना…
युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी…

Spread the loveरायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय…