• 21/11/2026

CG निकाय चुनाव: छत्तीसगढ़ में टिकट की दौड़ तेज, पूर्व महापौर से लेकर दिग्गज नेताओं के करीबियों तक ने ठोकी दावेदारी, सियासी हलचल बढ़ी

CG निकाय चुनाव: छत्तीसगढ़ में टिकट की दौड़ तेज, पूर्व महापौर से लेकर दिग्गज नेताओं के करीबियों तक ने ठोकी दावेदारी, सियासी हलचल बढ़ी
Spread the love

रायपुर.प्रदेश के चार नगर निगम भिलाई, बीरगांव, रिसाली और भिलाई-चरौदा के अलावा पांच नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों सहित कुल 17 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद एक या दो दिसंबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है.

चुनाव की सुगबुगाहट के बीच लोगों की निगाहें मुख्यत: चार नगरीय निकायों पर लगी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा महापौर पद को लेकर है. महापौर पद के लिए मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी तथा जोहार छत्तीसगढ़ के भी नेता सक्रिय हैं. दावेदारों में जो नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, उनमें कई पूर्व महापौर, उनकी पत्नियां के अलावा बड़े नेताओं के नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल हैं.

सबसे ज्यादा चर्चा भिलाई नगर निगम की
प्रदेश में जिन नगरीय निकायों का चुनाव होना है, उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा भिलाई नगर निगम की है. भिलाई नगर निगम में महापौर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. इस प्रतिष्ठित पद के लिए कांग्रेस के अनेक दावेदार हैं, इनमें वर्तमान महापौर नीरज पाल के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, वर्तमान निगम सभापति बंटी साहू, जोन अध्यक्ष व पार्षद भूपेन्द्र यादव, और प्रदेश कांग्रेस सचिव अतुलचन्द साहू शामिल हैं. वहीं भाजपा की ओर से महापौर पद के दावेदारों में भिलाई निगम में विधायक रिकेश सेन का नाम सबसे आगे चल रहा है. उनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के अलावा जिला भाजपा संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ मदन सेन की भी दावेदारी बताई जा रही है.

भिलाई-चरौदा में बघेल परिवार का दबदबा
भिलाई निगम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा सांसद विजय बघेल के दबदबे वाले भिलाई-चरौदा नगर निगम चर्चा में है. इस निगम से महापौर पद केलिए कांग्रेस से सुजीत बघेल का नाम फाइनल माना जा रहा है, क्योंकि केवल उनकी ओर से ही आवेदन दिया गया है. वहीं सभापति कृष्णा चन्द्राकर ने स्वास्थ्यगत कारणों से आवेदन नहीं दिया है. कांग्रेस के उलट भाजपा में महापौर पद के लिए तीन दावेदार हैं. इनमें दिलीप पटेल, प्रेमलाल साहू और शशिकांत बघेल शामिल हैं. लेकिन सामाजिक समीकरण के अनुसार कुर्मी समाज को यहां से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि कुम्हारी और दुर्ग में कुर्मी समाज से महापौर और पालिका अध्यक्ष हैं, जिसके कारण शशिकांत बघेल का नाम कट सकता है.

रिसाली में महिला दावेदारों की चर्चा
रिसाली नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. यह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है, ऐसे में कांग्रेस में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की राय को महत्व मिलने की संभावना है. कांग्रेस से उमरपोटी ब्लॉक कांग्रेस ब्लाक महिला अध्यक्ष हेमिन चतुर्वेदी के अलावा समाजसेवी रामेश्वरी गायकवाड़ और डॉ रामेश्वरी बंजारे की दावेदारी की चर्चा है. वहीं भाजपा से सामाजिक कार्यकर्ता पार्वती ढीढी के अलावा डॉ. पार्वती कुर्रे, सुनीता कोसरे और सविता महिलांग का नाम चर्चा में है. अब आखिरी में पर्ची किसके नाम की निकलती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है. भाजपा अंतिम समय में पद्मश्री उषा बारले या फइर चंदेश्वरी बांधे के नाम का ऐलान कर सरप्राइज भी दे सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी से गितेश्वरी बघेल का भी नाम चर्चा में है.

बीरगांव में पूर्व महापौरों के नामों की चर्चा
बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस से निवर्तमान महापौर नंदलाल देवांगन की पत्नी लता देवांगन, लोकेश्वरी साहू और पुष्पलता वैष्णव प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं. भाजपा से पूर्व महापौर अंबिका यदु, सुनीता वर्मा, पदमा चंद्राकर और ओमप्रकाश साहू के नाम चर्चा में हैं.

Related post

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के…
चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका,…

Spread the loveरायपुर :- चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से  बेमेतरा जिले में हुई असामयिक वर्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों…
बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की…

Spread the loveरायपुर- मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सहयोग मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वरोजगार के…