• 27/11/2026

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री
Spread the love

नई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने समुद्री जहाजों और नाविकों पर होने वाले हमलों को अस्वीकार्य बताया और कहा कि इससे निपटने के लिए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया का मौजूदा दौर तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव के बीच जहां संघर्ष, तनाव और व्यवधान जैसी चुनौतियां हैं, वहीं कई सकारात्मक पहलू भी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, “हम स्वाभाविक रूप से दुनिया में बढ़ते संघर्षों, तनाव और व्यवधानों पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही हमें गहरी आपसी निर्भरता, मजबूत वैश्वीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मिलने वाले फायदों को भी समझना चाहिए।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र इन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्होंने समुद्री व्यापार के वैश्विक विकास में महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंद महासागर में सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानूनों, खासकर ‘संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि’ (यूएनसीएलओएस) का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “चाहे आतंकवाद का मुकाबला करना हो, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकनी हो, अवैध और अनियमित मछली पकड़ने पर नियंत्रण करना हो या फिर जलवायु संबंधी आपदाओं और आपात स्थितियों का सामना करना हो, हमें अधिक आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की भी जरूरत है।”

यह बैठक भारत की आईओआरए 2025-2027 अध्यक्षता के तहत आयोजित की जा रही है। इसका विषय है: ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, मजबूती और अनुकूलन क्षमता’। आईओआरए के 23 सदस्य देश हैं: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मेडागास्कर, कोमोरोस, फ्रांस, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, ओमान, सेशेल्स, सिंगापुर, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन। इस संगठन के 12 संवाद साझेदार हैं: चीन, मिस्र, यूरोपीय संघ, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, सऊदी अरब, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।

‘काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स’ आईओआरए की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होते हैं। यह संस्था संगठन की नीतियों और रणनीतिक दिशा तय करती है। इसके प्रमुख कार्यों में सदस्य देशों के बीच सहयोग की प्रगति की समीक्षा करना, नई साझेदारियों और सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी निर्णय लेना शामिल है।

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल नानकसागर के विकास…