• 28/11/2026

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें
Spread the love

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक नए विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ा गया है. इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है. सरकार अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र के दौरान इसे पेश कर सकती है. संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र के कारण परिसीमन पर बहस एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. ऐसे में जानते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण किस तरह किया जाता है.

परिसीमन क्या है?

परिसीमन किसी देश या विधायी निकाय वाले प्रांत में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया है.

निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं कौन तय करता है?

परिसीमन का काम परिसीमन आयोग या सीमा आयोग के नाम से जाने जाने वाले उच्चाधिकार प्राप्त निकाय को सौंपा जाता है. भारत में परिसीमन आयोग अधिनियम के तहत अब तक चार बार परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं. इनका गठन वर्ष 1952, 1963, 1973 और 2002 में हुआ था.

भारत का परिसीमन आयोग एक उच्चाधिकार प्राप्त निकाय है, जिसके आदेशों को कानून का दर्जा प्राप्त होता है और उन्हें किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती. ये आदेश राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित तारीख से लागू होते हैं. आयोग के आदेशों की प्रतियां संसद और संबंधित राज्य विधानसभाओं के समक्ष रखी जाती हैं, लेकिन वे इनमें कोई बदलाव नहीं कर सकतीं.

इस पर बहस किस बात को लेकर है?

सरकार ने इस साल अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान 2002 के कानून की जगह ‘परिसीमन विधेयक, 2026′ पेश किया था. इसके तहत केंद्र सरकार को ‘नवीनतम जनगणना के आंकड़ों’ के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए परिसीमन आयोग गठित करने का अधिकार मिलता है.

विधेयक लंबित क्यों है?

2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक अप्रैल में लोकसभा में पर्याप्त संख्या में समर्थन नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका था. इसके बाद परिसीमन विधेयक पर मतदान ही नहीं हुआ. सरकार ने इसे निचले सदन में लंबित रखने का फैसला किया था.

विधेयक में क्या प्रावधान हैं?

नए परिसीमन विधेयक के कई प्रावधान 2002 के कानून के समान हैं. विधेयक के अनुसार, केंद्र सरकार समय-समय पर अधिसूचना जारी कर परिसीमन आयोग नामक निकाय का गठन कर सकती है.

आयोग के सदस्यों में उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश या सेवानिवृत्त न्यायाधीश शामिल होंगे. केंद्र सरकार उन्हें आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करेगी. इसके अलावा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके द्वारा नामित कोई निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में शामिल होगा. संबंधित राज्य का राज्य निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में आयोग का हिस्सा होगा.

केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिये आयोग का कार्यकाल तय कर सकती है. आयोग के अनुरोध पर सरकार उसके कार्यकाल को अपनी आवश्यकता के अनुसार आगे भी बढ़ा सकती है.

Related post

CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत! विधानसभा की 90 सीटें बढ़कर हो सकती हैं 135, लोकसभा में भी 6 सीटें बढ़ने की संभावना

CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार…
CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, हाथ में फ्रैक्चर; रायपुर AIIMS में कराया गया भर्ती!

CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट,…

Spread the love रायपुर :- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में…
CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव की तैयारी तेज, जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल; आचार संहिता लगने के आसार!

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी…