• 28/11/2026

ब्रेकिंग : वन विभाग ने जारी किया आदेश, इन्हें मिला छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार…

ब्रेकिंग : वन विभाग ने जारी किया आदेश, इन्हें मिला छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार…
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शासन ने 27 नवंबर को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, अरुण कुमार पाण्डेय वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शासन ने यह निर्णय छत्तीसगढ़ जैव विविधता नियम, 2015 के नियम 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जैव विविधता बोर्ड में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने तक अथवा आगामी आदेश तक अरुण कुमार पाण्डेय अध्यक्ष पद का प्रभार संभालेंगे।

Related post

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा…

Spread the loveनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक नए विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत महिला आरक्षण लागू करने…
CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत! विधानसभा की 90 सीटें बढ़कर हो सकती हैं 135, लोकसभा में भी 6 सीटें बढ़ने की संभावना

CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार…
CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, हाथ में फ्रैक्चर; रायपुर AIIMS में कराया गया भर्ती!

CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट,…

Spread the love रायपुर :- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में…