• 06/09/2022

खाकी हुई शर्मसार: नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

खाकी हुई शर्मसार: नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Spread the love

एक सिपाही और होमगार्ड के झगड़े का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नशे में धुत एक सिपाही होमगार्ड पर जमकर लात घूंसे बरसा रहा है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस युद्ध को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है. यहां डायल 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड आपस में भिड़ गए और दोनों एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ की बौछार करने लगे. इस दौरान राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही और होमगार्ड दोनो को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक वीडियो 28 अगस्त का बताया जा रहा है. यहां डायल 100 में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार एक साथ तैनात थे, जहां 28 अगस्त को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान पीआरबी में तैनात एक अन्य जवान ने दोनों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया.

फिलहाल पूरे मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही और होमगार्ड को लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने बताया कि वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है, जो 28 अगस्त का है. जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें इन के बीच मारपीट हुई उसी दिन दोनों का मेडिकल भी कराया गया था. जिसमें होमगार्ड सुनील के मेडिकल में अल्कोहल आया था, जबकि सिपाही धर्मवीर की रिपोर्ट में अल्कोहल नहीं मिला था. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: OMG: सिर्फ इस बात के लिए शिक्षिका ने जला दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट, मामला जानकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

Related post

‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के बच्चे की जान, 3 दोस्तों पर मामला दर्ज

‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के…

Spread the loveआपस में मारपीट का खेल खेलना कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे…
पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट और महिला की ऐसे बची जान, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन…
OMG: स्कूटी में घुसकर बैठा किंग कोबरा, बहुत हैरान कर देने वाला है VIDEO

OMG: स्कूटी में घुसकर बैठा किंग कोबरा, बहुत हैरान…

Spread the loveइन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बहुत हैरान कर देने वाला…