• 03/12/2024

पूर्व डिप्टी CM को मिली बड़ी सजा, धोएंंगे बाथरूम, जूता और बर्तन करेंगे साफ, गले में तख्ती डालकर सजा काटने पहुंचे

पूर्व डिप्टी CM को मिली बड़ी सजा, धोएंंगे बाथरूम, जूता और बर्तन करेंगे साफ, गले में तख्ती डालकर सजा काटने पहुंचे
Spread the love

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को धार्मिक सजा सुनाई गई है। उन्हें वॉशरूम धोने, जूता और जूठे बर्तन साफ करने की अकाल तख्त ने सजा सुनाई है। जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल गले में पट्टिका लगाए औऱ हाथ में बरछा लेकर व्हीलचेयर पर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में सेवादार के रूप में दरवाजे पर ड्यूटी दे रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम के अलावा पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और अकाली दल के बाकी नेताओं को भी यह सजा मिली है। जिसके बाद ढींढसा भी गले में तख्ती लगाए और हाथ में बरछा लेकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे हैं। सजा  को लेकर उन्होंने कहा कि सेवा के लिए जो हुकूम हुआ है, वो तो मेरे लिए हुकूम है, परमात्मा का हुकूम है। हम पहले गेट पर रुकेंगे उसके बाद लंगर की सेवा करेंगे।

सजा में मिली छूट

पूर्व डिप्टी सीएम को अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई इस सजा को अलगे दो दिन तक भुगतेंगे। उनके पैर में चोट लगी होने और सुखदेव सिंह ढींढसा की ज्यादा उम्र होने की वजह से सजा में ढील दी गई है। उन्हें व्हील चेयर पर ही बैठकर सेवादार की ड्यूटी करने का आदेश दिया गया है।

क्यों मिली सजा

अकाल तख्त ने उन्हें यह सजा साल 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ की वजह से दी गई है। उनकी सरकार द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिया गया था। इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और सिख युवाओं की हत्या करवाने वाले पुलिस अधिकारियों को उच्च पदों पर आसीन करने समेत कई पंथक गलतियों के लिए सजा सुनाई गई।

Related post

35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना

35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण जनजातीय परिवारों से संवाद कर सुनीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन…

Spread the love68.54 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित हुए 642.27 करोड़ रुपये –मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को…
जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास…

Spread the loveसुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद 0-सपेरा समाज के…