- 30/06/2025
Breaking: अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी, सेवा विस्तार को केंद्र से मिली मंजूरी


छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट फिलहाल टलB गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जैन को सेवा विस्तार देने का फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र से अनुमति मिलने के बाद कैबिनेट ने जैन के सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी। खास बात यह है कि सोमवार को ही जैन को विदाई दी जाने वाली थी, लेकिन अब वे आगामी आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। इस फैसले से प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है।
जैन के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।