• 04/09/2024

अच्छी खबर: लॉ स्टूडेंट को बड़ी राहत, बार काउंसिल ने पंजीयन शुल्क 17500 से घटाकर किया 750

अच्छी खबर: लॉ स्टूडेंट को बड़ी राहत, बार काउंसिल ने पंजीयन शुल्क 17500 से घटाकर किया 750
Spread the love

लॉ की परीक्षा पास कर वकालत शुरू करने का ख्वाब बुन रहे छात्रों  के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें वकालत शुरू करने के लिए अपनी जेब से भारी भरकम रकम नहीं खर्च करनी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल (Chhattisgarh State Bar Council) ने पंजीयन शुल्क 17,500 रुपये से घटाकर 750 रुपये कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 12 हजार लॉ स्टूडेंट को फायदा होगा।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि राज्य बार काउंसिलें अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में निर्धारित कानूनी शर्त से अधिक नामांकन शुल्क नहीं ले सकतीं। अदालत ने यह माना कि सामान्य श्रेणी के अधिवक्ताओं के लिए पंजीयन शुल्क 750 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 125 रुपए से अधिक नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल द्वारा सामान्य के साथ ही पिछड़ा वर्ग से भी 17500 रुपये और एससी-एसटी वर्ग से 16000 रुपए तक नामांकन शुल्क जमा कराए जा रहे थे।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में लॉ की 12 हजार से ज्यादा सीटें हैं। लॉ ग्रेजुएट होने के बाद छात्रों को वकालत के लिए स्टेट बार काउंसिल में पंजीयन कराना होता है। जिसके लिए उऩ्हें जेब से मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। ऐसे में कई छात्र ऐसे भी थे जो कि आर्थिक रुप से कमजोर होने की वजह से उन्हें इसके लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…