• 24/09/2022

BREAKING : CM भूपेश की नाराजगी, DGP को जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के दिए सख्त निर्देश, कहा- प्रारुप बनाकर जल्दी प्रस्तुत करें

BREAKING : CM भूपेश की नाराजगी, DGP को जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के दिए सख्त निर्देश, कहा- प्रारुप बनाकर जल्दी प्रस्तुत करें
Spread the love

प्रदेश में धड़ल्ले से चल रहे सट्टा जुआ के अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक जुनेजा को जुआ-सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी से दो टूक कहा कि प्रदेश में ऑनलाइन प्लेटफार्म में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। इसके साथ ही ऐसे ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने के लिए के सख्त नियम कानून बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को इसके लिए आवश्यक विधिक प्रावधाना और प्रक्रियाएं तय करने प्रारुप तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

आपको बता दें हाल ही में छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा के बड़े कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्रदेश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा के कारोबार को दुबई से संचालित किया जा रहा है। महादेव ऐप सहित कई मोबाइल ऐप द्वारा ऑनलाइनस सट्टा का संचालन किया जा रहा है। पुलिस जांच में दुर्ग-भिलाई और रायपुर में कई बड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…