• 20/03/2025

30 Naxlite Killed: बड़े कैडर चारों तरफ से घिरे, 30 माओवादी ढेर, 1 जवान शहीद, AK-47, इंसास सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद

30 Naxlite Killed: बड़े कैडर चारों तरफ से घिरे, 30 माओवादी ढेर, 1 जवान शहीद, AK-47, इंसास सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुठभेड़ में फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें बीजापुर में चल रही मुठभेड़ में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने 30 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। जवानों ने मौके से AK-47, इंसास रायफल सहित कई ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार के साथ ही माओवादियों का शव बरामद किया है। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़े कैडरों सहित बड़ी संख्या में माओवादी इकट्ठा हुए हैं। जहां जवानों के खिलाफ कोई बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। बड़े कैडरों की उपस्थिति की सूचना पर आला अफसरों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया।

बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लिए सुरक्षा बल की संयुक्त टुकड़ियों को रवाना किया गया। सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों को चारों तरफ से घेर लिया। जवानों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग चल रही है।

आईजी पी सुंदरराज ने बताया, “बस्तर संभाग के अंतर्गत माओवादियों के खिलाफ अलग-अलग अभियान संचालित किया गया। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में माओवादी कैडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 18 माओवादियों का शव बरामद किया गया है। बड़ी मात्रा में AK-47, इंसास जैसे ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। अभी फायरिंग और सर्चिंग अभियान जारी है।”

उन्होंने आगे बताया, “कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर माओवादियों की उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी, माढ़ डिविजन कमेटी और डीएलजी कंपनी 5 की उपस्थिति की सूचना मिली थी। कांकेर डीआरजी और बीएसएफ के जवानों को रवाना किया गया था। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में 4 माओवादियों का शव और बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक दोनों स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 22 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।”

 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…