• 11/05/2023

ED के निशाने पर अब छत्तीसगढ़ के CM, भूपेश बघेल ने किया खुलासा, इस मामले में जोड़ा जा रहा उनका नाम

ED के निशाने पर अब छत्तीसगढ़ के CM, भूपेश बघेल ने किया खुलासा, इस मामले में जोड़ा जा रहा उनका नाम
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) पिछले 7 महीने से छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने अपनी इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के भीतर अवैध कोल लेव्ही वसूली और एक बड़े शराब घोटाले का पर्दाफाश किया है। अपनी इन कार्रवाईयों में ईडी अब तक तकरीबन दर्जन भऱ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी के निशाने पर अब सूबे के CM भूपेश बघेल हैं। ईडी मुख्यमंत्री का नाम एक मामले में जोड़ रही है। इसका सनसनीखेज खुलासा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। खबर में सबसे नीचे विस्तार में आप सुन सकते हैं सीएम द्वारा किया गया खुलासा

Also Read: ED Breaking: ईडी ने CG में एक बड़े शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईडी झूठा केस बनाकर काम कर रही है, मेरा नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा टिक नहीं पा रही है तो ईडी के जरिए षड्यंत्र कर रही है। ईडी और डिस्टलरों के बीच सांठ-गांठ हो चुकी है, क्योंकि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। ACB इस मामले में जांच और कार्रवाई करेगी।

कोर्ट में सरकार देगी चुनौती!

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ सरकार न्यायालय की शरण में जा सकती है। ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ सरकार विधि विशेषज्ञों से सलाह मशविरा कर रही है। सीएम ने कहा कि ईडी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम कर रही है। एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार जैसे शेड्यूल अफेंस की जांच ईडी के क्षेत्राधिकार में नहीं है। ईडी का ये काम संघीय ढांचे के मूल भावना के खिलाफ है।

विस्तार से सुनें

 

 

Related post

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को…
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस…
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के बल पर समाप्त किया गया – उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन

एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति ज्ञान के…