• 09/08/2024

राज्यसभा में ‘टोन’ पर तकरार…फिर भड़कीं जया बच्चन, सभापति धनखड़ के साथ हुई नोकझोंक

राज्यसभा में ‘टोन’ पर तकरार…फिर भड़कीं जया बच्चन, सभापति धनखड़ के साथ हुई नोकझोंक
Spread the love

राज्यसभा में सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हो गई। जया बच्चन ने सभापति की टोन पर सवाल उठाया और कहा कि ये स्वीकार नहीं है। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ भी भड़क गए।इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ।विपक्ष ने जया बच्चन के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

 

दरअसल जया बच्चन ने सदन में कहा कि बतौर कलाकार वह बॉडी लैंग्वेज को बेहतर समझती हैं। उन्होंने सभापति धनखड़ से यहां तक कह दिया कि आपकी टोन मुझे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। जिसका धनखड़ ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भले ही आप सेलिब्रिटी हों। लेकिन मैं इस तरह की चीजें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।मेरी टोन, मेरी लैंग्वेज और मेरे टेंपर की बात हो रही है। ऐसा मत सोचिए कि सिर्फ आपकी ही प्रतिष्ठा है, यहां जो बैठा है उसकी भी प्रतिष्ठा है।

Related post

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का…

Spread the loveरायपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर…
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम…
जैगूर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ा जनसैलाब

जैगूर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रधानमंत्री…

Spread the loveरायपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा के जैगूर गांव में रविवार को…