• 25/04/2025

EOW छापा: छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला में EOW की छापेमारी, SDM-तहसीलदार से लेकर पटवारियों के ठिकानों पर कार्रवाई

EOW छापा: छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला में EOW की छापेमारी, SDM-तहसीलदार से लेकर पटवारियों के ठिकानों पर कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में हुए घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीमों ने शुक्रवार सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर और आरंग में 17 से 20 राजस्व अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच में खुलासा हुआ कि किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया। अधिकारियों और बिचौलियों ने मिलकर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की। यह मामला विधानसभा में उठने के बाद EOW ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

छापेमारी के दौरान पूर्व SDM निर्भय साहू और तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के रायपुर स्थित आवासों पर टीमें पहुंचीं। इसके अलावा पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य अधिकारियों के ठिकाने भी जांच के दायरे में हैं। इस मामले में कई अधिकारी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से घोटाले की पूरी परतें उजागर होने की उम्मीद है।

 

Related post

ब्रेकिंग : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहायक ग्रेड 2, PF की राशि जारी करने के एवज में की थी पैसों की मांग

ब्रेकिंग : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहायक ग्रेड…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत यांत्रिकी…
केंद्रीय मंत्री से मिली मंत्री राजवाड़े, बस्तर संभाग में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पोषण सेवाओं के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई सार्थक चर्चा

केंद्रीय मंत्री से मिली मंत्री राजवाड़े, बस्तर संभाग में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास…
डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार

डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181…

Spread the love मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरिया मार्ग का 4.40 किमी नवीनीकरण रायपुर। खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…