• 06/05/2024

आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ बंद! मरीजों की बढ़ेगी मुश्किलें… जानिए क्या है वजह?

आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ बंद! मरीजों की बढ़ेगी मुश्किलें… जानिए क्या है वजह?
Spread the love

पीएम मोदी की आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। लेकिन रायपुर वासियों पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रायपुर के अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड के तहत लोगों का इलाज बंद कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी कहना है कि सरकार की ओर से नवंबर से लेकर अब तक प्रदेश भर में लगभग 800 करोड़ का भुगतान अस्पतालों को नहीं किया गया है।

IMA का कहना है कि पैसों का भुगतान नहीं होने की वजह से अस्पताल काम नहीं कर पा रहे हैं। आईएमए का कहना है कि अगर लंबे वक्त तक भुगतान को रोक दिया जाता है तो उससे व्यवस्था को चलना मुश्किल हो जाता है। आईएमए के मुताबिक वो लगातार समस्या के समाधान के लिए सरकार के संपर्क में हैं। शासन स्तर पर भुगतान के लिए बातचीत भी हो रही है।

गाइडलाइन के मुताबिक इलाज के डेढ़ महीने के बाद भुगतान हो जाना चाहिए जो नहीं हो पाया है। करीब 6 से सात महीने तक का भुगतान बकाया है। छोटे अस्पताल इससे मुश्किल में हैं। लंबे वक्त तक पैसा नहीं मिलने से व्यवस्था बिगड़ रही है। अगर ऐसा ही रहा तो काम बंद होने की भी स्थिति बन सकती है।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…