• 13/08/2025

अब इस बड़े बैंक ने भी दिया झटका, अकाउंट में ₹25,000 मिनिमम बैलेंस जरूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना

अब इस बड़े बैंक ने भी दिया झटका, अकाउंट में ₹25,000 मिनिमम बैलेंस जरूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना
Spread the love

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए बचत खातों की न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस (एमएबी) सीमा में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से मेट्रो और शहरी शाखाओं में खोले जाने वाले नए बचत खातों के लिए न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस ₹10,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। यह निर्णय ग्राहकों के लिए आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है। इससे पहले, आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपनी एमएबी सीमा को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 करने की घोषणा की थी, जिसका ग्राहकों और सोशल मीडिया पर तीखा विरोध हो रहा है।

किन खातों पर लागू होंगे नए नियम?

एचडीएफसी बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह नई शर्त केवल मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में 1 अगस्त 2025 के बाद खोले जाने वाले नए बचत खातों पर लागू होगी। सेमी-अर्बन शाखाओं में न्यूनतम बैलेंस ₹5,000 (मासिक औसत) और ग्रामीण शाखाओं में ₹2,500 (तिमाही औसत) की मौजूदा सीमाएं अपरिवर्तित रहेंगी। पुराने खाताधारकों पर पहले की शर्तें ही लागू रहेंगी, जब तक कि बैंक कोई नई अधिसूचना जारी न करे। हालांकि, नए खाताधारकों को ₹25,000 का बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा, अन्यथा जुर्माना लगेगा।

जुर्माने का प्रावधान

बैंक के अनुसार, यदि मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के नए खाताधारक ₹25,000 का औसत मासिक बैलेंस बनाए रखने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैलेंस में कमी के आधार पर 6% तक का जुर्माना या अधिकतम ₹600 तक का शुल्क देना होगा। बैंक ने इस बदलाव को खातों की रखरखाव लागत और सेवा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

पहले की एमएबी सीमाएं

इस संशोधन से पहले, एचडीएफसी बैंक की न्यूनतम बैलेंस आवश्यकताएं इस प्रकार थीं:

  •  शहरी शाखाएं: ₹10,000 (मासिक औसत)
  •  अर्ध-शहरी शाखाएं: ₹5,000 (मासिक औसत)
  •  ग्रामीण शाखाएं: ₹2,500 (तिमाही औसत)

नया नियम विशेष रूप से मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के नए खातों पर लागू है, जबकि अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सीमाएं यथावत हैं।

‘क्लासिक’ खाताधारकों के लिए विशेष मानदंड

एचडीएफसी बैंक ने अपने ‘क्लासिक’ ग्राहकों के लिए अलग से बैलेंस आवश्यकताएं निर्धारित की हैं। इसके लिए पात्र होने के लिए निम्नलिखित में से कम से कम एक शर्त पूरी करनी होगी:

  •  बचत खाते में ₹1 लाख का औसत मासिक बैलेंस।
  •  चालू खाते में ₹2 लाख का औसत तिमाही बैलेंस।
  •  वेतनभोगी ग्राहकों के लिए, कॉर्पोरेट वेतन खाते में ₹1 लाख या उससे अधिक का मासिक शुद्ध वेतन जमा होना चाहिए।

Related post

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष  बिड़ला का आत्मीय स्वागत

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष …

Spread the loveरायपुर।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर लोकभवन में उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया…
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, अब खुद तय कर रही हैं तरक्की का सफर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की…

Spread the loveआत्मनिर्भरता की नई उड़ान – अपनी शर्तों पर सफर रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवाश् दूरदराज…
रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को…

Spread the love रायपुर :- नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से…