• 16/08/2024

गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान हुई मौत

गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बीजापुर के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। कांस्टेबल ने थाना परिसर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली।

गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 9 बजे बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान हड़बड़ा गए और अंदर जाकर देखा तो सोनू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। साथी जवान ने आनन-फानन में उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंटल फायरिंग के दौरान हेड कांस्टेबल के सीने में गोली लग गई। हेड कांस्टेबल को गोली लगने के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि साफ सफाई के दौरान जवान की सर्विस राइफल से यह गोली चली या आत्महत्या की कोशिश की गई।