• 03/09/2024

अरब सागर में बड़ा हादसा, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट सहित 3 लापता

अरब सागर में बड़ा हादसा, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट सहित 3 लापता
Spread the love

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के एक हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग हुई है। इस दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद हो गया है। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 4 में 1 को बचाया जा सका है। दो पायलट सहित तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने बयान जारी कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनके उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) को भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर ‘हरि लीला’ पर सवार एक गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्य को मदद पहुंचाने के लिए भेजा गया था। यह ऑपरेशन गुजरात के पोरबंदर तट से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में किया गया। तटरक्षक बल ने बताया कि ‘हरि लीला’ के मालिक ने गंभीर स्थिति के मद्देनजर तत्काल सहायता की मांग की थी। हेलीकॉप्टर ने घायल सदस्य को समुद्र में उतारकर उसकी मदद की, लेकिन हेलीकॉप्टर को बाद में समुद्र में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता लोगों के रेसक्यू के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करवाई गई, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…