• 09/03/2025

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत, CM विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को दी बधाई

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत, CM विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को दी बधाई
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

Related post

Aaj ka Panchang 3 September 2026: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 3 September 2026: कृष्ण पक्ष सप्तमी…

Spread the loveAaj ka Panchang 3 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है. तिथि, वार, नक्षत्र, योग…
Aaj Ka Rashifal : आज 3 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 3 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 3 September 2026: आज चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप…
दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच

दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश,…

Spread the loveमुंबई। करीब छह साल पुराने दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम आदेश देते हुए जांच CBI को सौंपने का…