• 06/06/2024

अजीबो गरीब मामला: युवती को चाकू मार रहा अदृश्य आदमी, पांच बार काट चुका सांप.. पीड़िता ने सुनाई आप बीती

अजीबो गरीब मामला: युवती को चाकू मार रहा अदृश्य आदमी, पांच बार काट चुका सांप.. पीड़िता ने सुनाई आप बीती
Spread the love

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुहन्ना गांव में एक अजीबो गरीब बीमारी का मामला सामने आया है। दमोह में रहने वाली 18 साल की कृष्णा नाम की युवती के शरीर पर चाकू से कटने के निशान अपने आप बन रहे हैं, वो चीखती है, चिल्लाती है, उसके घावों से खून भी बहता है जिससे वह बेहोश हो जाती है।लेकिन, कृष्णा के शरीर पर चाकू के घाव कैसे बन रहे हैं ये अब भी गुत्थी बना हुआ है। लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कोई इसको भूत-प्रेत से जोड़कर देख रहा है तो दूसरा इसको समझने में लगा हुआ है। इस पर पीड़ित युवती कृष्णा के मुताबिक, उसे एक लंबा आदमी दिखाई देता है, जिसने अपने शरीर पर लंगोट पहना होता है और वो उसे कहता है कि अब तुम्हारी जिंदगी के महज 9 दिन बचे हैं। साथ ही अपने आप उसके पैर, हाथ, कमर में अचानक चाकू से काटे जाने का निशान आ जाते हैं और उनसे खून भी बहने लगता है। बता दें कि अब तक पीड़ित युवती को 20 दिन में 100 से अधिक चाकू से काटे जाने के घाव उसके शरीर पर बन चुके हैं।

इसपर पीड़ित युवती कृष्णा के पिता मुन्ना का कहना है कि शुरुआत में तो हमने हमारी बेटी की बात पर यकीन नहीं किया था और चोट कैसे आती है इसपर हमने नजर रखनी शुरू कर दी थी। अब उसके साथ सबसे सामने ही यह घटना होने लगी थी। सबके सामने उसके शरीर पर चाकू से कटने और घाव से खून बहने लगा था। इसके बाद पूरा गांव और परिवार के बीच दहशत बनी हुई।

वहीं, इस घटना पर गांव के सरपंच का कहना है कि कृष्णा के हाथ और पैर पर अचानक घाव आ रहे हैं। साथ ही अब तक लड़की ने जो कुछ भी बताया है, वो हैरान कर देने वाला है।

गैसाबाद थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने भी स्वयं इसका संज्ञान लिया और बताया कि घटना की अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन यह मामला हमारे संज्ञान में आ चुका है। मैंने इस मामले के संबंध में तहसीलदार को अवगत कराया है।

पीड़ित युवती को जल्द इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। मैंने भी सुना है कि युवती के शरीर पर अपने आप चोट के निशान आ जाते हैं, लेकिन कौन है इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है।

आपको बता दें कि इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। दरअसल, 18 वर्षींय युवती कृष्णा को अब 5 बार जहरीला सांप काट चुका है। परिवार वालों और ग्रामीणों ने जानकारी दी कि पिछले पांच साल में युवती को पांच बार सांप ने काटा है।।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…