• 02/09/2024

मॉडल के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप, फिल्म में रोल देने के लिए बुलाया फिर..

मॉडल के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप, फिल्म में रोल देने के लिए बुलाया फिर..
Spread the love

देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। यहां एक मॉडल से को बेहोशी की दवा सुंघाकर चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मॉडल को फिल्म में रोल देने के बहाने आरोपियों ने लखनऊ बुलाया था।

उसके बाद उसे एक होटल ले गए। जहां फिर उसके साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। होश में आने के बाद उसे धमकाकर भगा दिया गया। मामले में पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिके् इंस्टाग्राम में मॉडल की पहचान विपिन सिंह नाम के एक व्यक्ति से हुई। उसने मॉडल को बताया कि उसे एक फिल्म के गाने में रोल मिल सकता है। उसने उसे लखनऊ आने के लिए कहा। मॉडल के मुताबिक, मैं बुधवार को मटियारी पहुंच गई। विपिने मुझे स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठाकर देवा रोड साइट ऑफिस रॉयल कंस्ट्रक्शन लेकर पहुंचा। यहां पर उसने एक युवक से मिलवाया, जिसका परिचय उसने डायरेक्टर के रुप में दिया।

मॉडल के मुताबिक बातचीत के बाद जब वह वापस जाने लगी तो उन्होंने उसे गाड़ी में छोड़ने के लिए कहा। बाराबंकी हाईवे पर हिमांशु और सत्येंद्र नाम के दो और शख्स गाड़ी में आकर बैठ गए। जिसके बाद उन्होंने कोई नशीली चीज सुंघा दिया। बेहोश होने पर उन्होंने मेरे साथ गैंगरेप किया। इस दौरान शरीर पर कई जगह उन्होंने मुझे काटा भी था।

मॉडल के अनुसार, मुझे जब होश आया तो मटियार के क्रिस्टल होटल के एक रुम में थी। विपिन ने मुझे किसी को नहीं बताने  के लिए धमकाया। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। घर आकर परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।

Related post

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं…

Spread the loveसोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप वाहन…
आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को 6.23 प्रतिशत को…
तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मी इधर से उधर

तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, कांकेर जिले में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए है। सूची में…