• 17/05/2024

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ ली सेल्फी…और कर ली आत्महत्या

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ ली सेल्फी…और कर ली आत्महत्या
Spread the love

यूपी में रिश्तो का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके से चौंकानेवाली खबर सामने आई है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर लाश के साथ एक सेल्फी भी ली। इस फोटो को सनकी ने अपने परिवार वालों को भेज दिया। परिवार वालों ने जब ये फोटो देखी तो तुरंत घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक पति ने भी आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक पति पत्नी का शव घर से बरामद हुआ है। दोनों नौकरी करते थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर खोला। पति श्याम की लाश कमरे में मिली। जबकि, पत्नी का शव गमले के पास पड़ा था। उसका गला घोंटा गया था।

पुलिस के मुताबिक पति और पत्नी के बीच में कुछ समय से विवाद चल रहा था। पत्नी नोएडा में नौकरी करती थी और पति दिल्ली के करावल नगर में दुकान पर नौकरी करता था। दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था। दोनों की एक बेटी भी है, जो घटना के समय घर में नहीं थी।

Related post

वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966 तृतीय और 2,664 चतुर्थ श्रेणी के कर्मी होंगे नियमित

वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966…

Spread the love 00 वन विभाग के प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग ने दी मंजूरी, मापदंड तय करने 4 सदस्यीय समिति…
Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदलेंगे रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट….

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। अगर आप भी नवम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए जरुरी…
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली नई पदस्थापना

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली…

Spread the loveरायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का…