• 25/06/2024

सरकार का बड़ा फैसला,CM सहित सभी मंत्री देंगे अपना इनकम टैक्स..

सरकार का बड़ा फैसला,CM सहित सभी मंत्री देंगे अपना इनकम टैक्स..
Spread the love

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 52 साल पुराना नियम बदल दिया है। बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया कि अब मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार नहीं स्वयं मंत्री भरेंगे। अभी सामान्य प्रशासन भरता था।

इन फैसलों पर लगी मुहर 

इसके अलावा न‍‍ि‍र्णय ल‍िया गया कि मध्‍य प्रदेश के सभी विकासखंडों में स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का संचालन कृषि स्नातक और कृषि क्षेत्र में काम करने वाली सहकारी समितियां करेंगी। प्रत्येक विकासखंड में 45-45 नमूनों की जांच के लिए राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके बाद संचालनकर्ता स्वयं मृदा परीक्षण करेंगे और राशि प्राप्त करेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के वे विद्यार्थी जो अन्य राज्यों के सैनिक स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए प्रदेश में अब परिवहन के स्थान पर लोक निर्माण विभाग नोडल विभाग होगा और समन्वय का काम दिखेगा।

कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया कि सैनिक के बलिदान होने पर उसकी पत्नी को दी जाने वाली सम्मान निधि का आधा हिस्सा माता-पिता को भी दिया जाएगा।इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत पौधारोपण के लिए निर्धारित 10 हेक्टेयर क्षेत्र की सीमा नहीं रखी जाएगी यानी कोई संस्था दो हेक्टेयर में भी पौधारोपण करना चाहती है तो उसे भी अनुमति मिलेगी।

एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में मध्‍य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पहले आज मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

Related post

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस…
बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 26 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82…

Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं कोसी समेत बिहार की प्रमुख नदियों में कई वर्ष उपरांत रिकॉर्ड पानी आने…
Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर चर्चा में आया पुराना सोशल मीडिया, जानें क्या है फाउंडर का प्लान

Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर…

Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो पता ही होगा, लेकिन GenZ के लिए ये नाम…