• 15/06/2024

विवादों के बीच NEET एग्जाम की फिर से तैयारी, छत्तीसगढ़ के इन सेंटर्स पर 602 स्टूडेंट देंगे परीक्षा

विवादों के बीच NEET एग्जाम की फिर से तैयारी, छत्तीसगढ़ के इन सेंटर्स पर 602 स्टूडेंट देंगे परीक्षा
Spread the love

विवादों के बीच NEET के एग्जाम कुछ शहरों में फिर ले लिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी दोबारा नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की निर्देश के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी 1563 छात्र छात्राओं का दोबारा नीट एग्जाम लेगा। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत बालोद और दंतेवाड़ा जिले में दोबारा नीट परीक्षा आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ में कुल 602 कैंडिडेट्स दोबारा नीट की परीक्षा देंगे।

बालोद और दंतेवाड़ा में दोबारा नीट की परीक्षा 23 जून को होगी। बालोद में पांच मई को हुए नीट के एग्जाम में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। बालोद में नीट परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस सेंटर पर कुल 391 छात्र छात्राओं ने एग्जाम दिया था। प्रश्न पत्र को लेकर बालोद में बवाल हुआ था।

इधर, दंतेवाड़ा के परीक्षा केंद्र में गलत एग्जाम पेपर बांटने का आरोप लगा था। यहां हिंदी माध्यम के स्टूडेंट को अंग्रेजी मीडियम का पेपर दिया गया। यही वजह है कि यहां दोबारा परीक्षा ली जाएगी। दोबारा परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स तैयारी में जुटे हुए हैं। 23 जून को यह परीक्षा होगी।

एग्जाम का शेड्यूल

23 जून को दोपहर दो बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक यह परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा को लेकर जारी शेड्यूल में सेंटर को लेकर खास ध्यान रखा गया है। छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए परीक्षा केंद्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी और अन्य तथ्यों को गुप्त रखा गया है। परीक्षा केंद्र का सुपरिंटेंडेट और सिटी कॉर्डिनेटर किसे बनाया जाएगा इसके लिए अलग से एक सेपरेट निर्देश जारी होंगे।

Related post

CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश…
CG: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

CG: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से…

Spread the love Sugar Price in CG: बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है।…
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज,…

Spread the love  रायपुर: प्रदेश में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू के 158 मरीज मिल चुके है, जिनमें 66 रायपुर के…