• 09/08/2024

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की निकली बंपर भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की निकली बंपर भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्राध्यापकों की अब सीधी भर्ती होगी। 595 पदों पर सीधी भर्ती ली जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए भर्ती नियम में बड़ा बदलाव किया है। यह परीक्षा सीजीपीएससी के माध्यम से ली जाएगी।

 

प्राध्यापक भर्ती के लिए जनवरी 2021 तक न्यूनतम आयु सीमा 31 साल और अधिकतम 56 साल से होनी चाहिए। इस भर्ती में स्थानीय निवासियों को छूट दी गई है। वहीं अन्य राज्यों के लिए आयु सीमा 45 साल रखी गई है।

 

भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता 

संबंधित विषय में पीएचडी होना अनिवार्य, अभ्यर्थी के पास 120 अनुसंधान अंक का भी होना जरुरी है। सहायक प्राध्यापक के तौर पर 10 साल का अनुभव, यूजीसी के सूचीबद्ध जर्नल में 10 रिसर्च का पब्लिकेशन भी जरुरी है।

 

भर्ती की अंतिम तारीख 

भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए समय 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन लिए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। जबकि दूसरों के लिए 400 रुपए शुल्क रखा गया है।

Related post

BREAKING : श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया विमान, बाल-बाल बचे यात्री

BREAKING : श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे…

Spread the loveश्रीनगर।मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के…
नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार, त्रिशूली हाइड्रोपावर सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर

नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार, त्रिशूली हाइड्रोपावर…

Spread the loveकाठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के नौ दिन बाद शुक्रवार को राहत अभियान में ऐसी सफलता मिली,…
ISRO ने रचा इतिहास, EOS-05 सेटेलाइट सफलता पूर्वक हुआ लॉन्च, समझें क्यों ये है भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता

ISRO ने रचा इतिहास, EOS-05 सेटेलाइट सफलता पूर्वक हुआ…

Spread the loveSRO EOS-05 launch: जब पूरा भारत गहरी नींद में था, तब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक एक नए…