• 11/01/2025

बड़ा हादसा: रायपुर में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

बड़ा हादसा: रायपुर में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से तकरीबन 1 दर्जन मजदूरों के दबने की खबर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

घटना रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित होटल ग्रैंड इंपिरिया के पास की है। यहां बिल्डर अविनाश ग्रुप द्वारा 10 मंजिला इमारत बनवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि 8 वीं मंजिल की ढलाई चल रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: ‘छत्तीसगढ़ की रामायण’ पर शुरू हुई महाभारत, मोदी और शाह तक पहुंच गई बात.. बवाल के बाद पोस्ट डिलीट 

जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहंची। जिसके बाद राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। मलबे के नीचे एक दर्जन मजदूरों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।

9 का रेस्क्यू.. कई दबे

बताया जा रहा है कि रेसक्यू टीम ने 9 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं अभी भी कई मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण…

Spread the love00 वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं…
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82…

Spread the loveखाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण रायपुर – खरीफ वर्ष 2026…

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम…