• 15/12/2024

AI इंंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साला गिरफ्तार

AI इंंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साला गिरफ्तार
Spread the love

AI इंंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। वहीं सास और साले की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से की गई है। पुलिस ने तीनोंं आऱोपियों को बेगलुरु की अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक निकिता सिंंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 14 दिसंंबर की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 57 ब्लोसम पीजी से गिरफ्तार किया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार छिप रही थी। निकिता के परिवार वालों ने पहले कहा था कि वे पुलिस जांंच में सहयोग करेंगे। फिर जब बेंगलुरु पुलिस पहुंंची तो उऩ्होंने कहा कि वे वकील के साथ मिलेंगे और फरार हो गए थे।

बेंगलुरु पुलिस ने इंंजीनियर के आत्महत्या के इस मामले में निकिता, उसकी मां निशा और भाई अनुराग को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही पुलिस निकिता के चाचा सुशील सिंंघानिया की इस पूरे मामले में भूमिका की जांंच कर रहे हैं। वहीं उसको भी जल्दी ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। इन सभी पर अतुल सुभाष को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

आपको बता दें साल 2019 में अतुल और निकिता की शादी हुई थी। परिवार का आरोप है कि पैसे ऐंठने के लिए निकिता उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंंघानिया ने अतुल और उसके पूरे परिवार को झूठे मामले में फंसाया। भाई विकास का आऱोप है कि निकिता के परिवार वालोंं ने अतुल के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए। उन मामलों को खत्म करने के लिए अतुल से 3 करोड़ रुपये की मांंग की गई। यहांं तक कि बच्चे को देखने और उससे मिलने के लिए अतुल से 30  लाख रुपये की मांंग की जा रही थी।

विकास का कहना है कि जौनपुर अदालत में सुनवाई के दौरान अतुल के बयानों का मजाक उड़ाकर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया और कहा गया या तो वह उन्हें 3 करोड रुपये दे या फिर उसे आत्महत्या कर लेना चाहिए।

इन्हींं सारी चीजोंं से परेशान होकर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। अतुल सुभाष ने मरने से पहले 24 पन्नोंं का एक सुसाइड नोट छोड़ा था, इसके साथ ही उसने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर उबाल देखा गया था और दहेज, घरेलू हिंंसा के झूठे मामले और पुरुष प्रताड़ना को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।

Related post

CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश…
CG: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

CG: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से…

Spread the love Sugar Price in CG: बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है।…
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज,…

Spread the love  रायपुर: प्रदेश में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू के 158 मरीज मिल चुके है, जिनमें 66 रायपुर के…