• 30/11/2022

रवीश कुमार ने भी NDTV से दिया इस्तीफा, प्रशंसकों में निराशा

रवीश कुमार ने भी NDTV से दिया इस्तीफा, प्रशंसकों में निराशा
Spread the love

प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के बाद NDTV से अब रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है। वे एनडीटीवी में प्राइम टाइम, रवीश कुमार की रिपोर्ट सहित कई शो को होस्ट किया करते थे। चैनल ने रवीश कुमार के जाने की घोषणा करते हुए एक इंटरनल मेल किया है और कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रुप से प्रभावी है।

रवीश कुमार को उनकी पत्रकारिता के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और साल 2019 में उन्हें रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

एनडीटीवी की प्रसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा कि कुछ ही पत्रकार ऐसे हैं, जिन्होंने रविश जितना प्रभाव लोगों पर छोड़ा। उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रियाओं की ढेर में, भीड़ में जो उनके लिए जुट जाती है। भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों और पहचान में और अपनी दैनिक रिपोर्ट में, जो उन लोगों के अधिकारों और जरूरतों को पूरा करता है जो सेवा से वंचित हैं, में यह साफ झलकता है।

आपको बता दें NDTV के मालिक और संस्थापक प्रणय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने भी मंगलवार 29 नवंबर 2022 को एनडीटीवी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

प्रणय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफा देने के तुरंत बाद कंपनी के बोर्ड में तीन नए निदेशक नियुक्त किए गए। इनमें अडानी समूह के सीईओ सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण शामिल हैं।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…