• 01/12/2023

8 की मौत: तेज रफ्तार वैन खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 8 की मौत और 7 गंभीर

8 की मौत: तेज रफ्तार वैन खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 8 की मौत और 7 गंभीर
Spread the love

ओडिशा के क्योंझर जिले में यात्रियों से भरी एक वैन खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मां तारिणी मंदिर दर्शन के लिए पोदामारी गांव से 20 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार तड़के 5 बजे के आस-पास तेज रफ्तार वैन एक खड़े ट्रक से जा भिड़ी।  हादसे की सूचना मिलते ही बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि वैन के पखच्चे उड़ गए। माना जा रहा है कि सुबह-सुबह का वक्त था लिहाजा ड्राइवर को झपकी लग गई होगी जिसकी वजह से वह सड़क पर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…