• 25/07/2023

राजधानी के नए मास्टर प्लान को शासन की स्वीकृति

राजधानी के नए मास्टर प्लान को शासन की स्वीकृति
Spread the love

रायपुर का नया मास्टर प्लान बना लिया गया है। इसे राज्य शासन की मंजूरी मिल गई है। तत्संबंध मे नगर तथा निवेश विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के लिए समान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भी प्रेषित कर दिया है। आजकल मे अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही रायपुर का मास्टर प्लान लागू कर दिया जाएगा।

अधिकृत जानकारी के मुताबिक रायपुर निवेश क्षेत्र की विकास योजना पुनर्विलोकन (प्रारुप)2031 के विषय में प्राप्त दावा आपत्ति पर सुनवाई और निराकरण संबंधी अनुशंसा सहित प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा।

रायपुर जिले के नए मास्टर प्लान के प्रारुप पर प्राप्त दावा आपत्तियों के पश्चात संशोधन भी किया जा रहा है। मिले सुझावों को भी नए प्लान में शामिल किया जाएगा। नए मास्टर प्लान को वर्ष 2031 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

विकास योजना 2031 का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए उत्तम और गुणवत्ता युक्त जीवन शैली प्रदान करना है। इसके तहत TOD कॉरिडोर के साथ ही मिश्रित भूमि उपयोग प्रस्तावित है। निवेश क्षेत्र के चारों कोनों में ट्रांसपोर्ट नगर और खारुन नदी किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने का भी प्रस्ताव है। अधोसंरचना सबंधी प्रस्ताव के क्रियान्वयन मे करीब 7693 करोड़ रुपए निवेश की आवश्यकताएं होंगी।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…