• 13/05/2023

स्वामी आत्मानंद विद्यालय का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण, 3 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Spread the love

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 3 करोड़ रूपये की लागत से बने स्कूल भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।

जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक लैब,अत्याधुनिक क्लास रूम,भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज,खेल मैदान व नवीन टाॅयलेट का निर्माण किया गया  है। स्कूल में पिछले सत्र से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हुई है। जिसमें इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 930 है।

विद्यार्थियों के लिए स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराई गई है। स्मार्ट क्लास के लिए इंटरएक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं ताकि बच्चे मॉर्डन तकनीक को अपना कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रयोग के तौर पर 3 इन स्टडी बोर्ड भी कुछ क्लासेज में लगाई गई हैं। जिनमें इंटरएक्टिव बोर्ड के अलावा मार्कर बोर्ड ऑफ चाॅक बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।

बच्चे सूचना क्रांति के दौर में मैं टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके इसके लिए कंप्यूटर लैब में 19 कंप्युटर रखे गये हैं। जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल क्लासेस दी जाती  हैं।

बच्चे आकृति विज्ञान को बेहतर तरीके से समझे इसके लिए बायोलॉजी लैब में टॉर्सो हुम्न बॉडी व स्टार फिश और सी हॉर्स जैसे स्पीशीज भी रखे गए हैं। इसके साथ ही फिजिक्स लैब में कई वर्किंग मॉडल रखे गए हैं ताकि बच्चे प्रैक्टिकल अप्रोच को अपना सकें।

स्कूल की लाइब्रेरी में नीट, आईआईटी जी, व्यापम, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ कहानी व साहित्य से संबंधित पुस्तकें रखी गई है ताकि बच्चों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो।

लाइब्रेरी में नई पुस्तकों के तौर पर लगभग 300 पुस्तक और पुरानी पुस्तक के संग्रहण के आधार पर लगभग 15 सौ पुस्तक उपलब्ध हैं। स्कूल में स्पोर्ट क्लास में योगा और एरोबिक्स जैसी क्लासेस भी ली जा रही है।

बच्चों के लिए इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स से संबंधित बहुत सारी खेल सामग्रियां भी उपलब्ध हैं, जिसमें चेस, कैरम, हुप्स, बैडमिंटन इत्यादि शामिल हैं।

Related post

Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3…

Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को मेहनत का लाभ और मकर राशि…
CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…