• 14/07/2023

कांग्रेस की गुटबाजी और अंतर्कलह सड़क पर – BJP

कांग्रेस की गुटबाजी और अंतर्कलह सड़क पर – BJP
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार का अंतर्विरोध और भारी गुटबाजी सड़कों पर देखने को मिल रही है, यह अंतर्विरोध की चरम सीमा है। प्रेमसाय सिंह टेकाम का यह बयान कि ‘इस्तीफा दिया नहीं जाता ले लिया जाता है’ स्वयं कहता ही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा रहा है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

बीजेपी नेता ने कहा, यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस इस प्रदेश में किन हालातों से गुजर रही है। कांग्रेस में स्वेच्छाचारिता, हिटलरशाही और एकला चलो की नीति की यह परिणति देखकर हमें लग रहा है कि सत्ताधारी दल में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, यह परिवर्तन छत्तीसगढ़ विधानसभा के आने वाले चुनाव में सत्ता के परिवर्तन का संकेत है। अब कांग्रेस की विदाई तय है और भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हिटलरशाही के शिकार हो गए। आज अचानक मंत्रियों से इस्तीफे मांगे गए। कांग्रेस और उसकी सरकार में यह क्या उठापटक चल रही है। न संगठन अध्यक्ष पर भरोसा, न भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों पर भरोसा। यदि भूपेश बघेल के मंत्री निकम्मे हैं तो पौने पांच साल से उन्हें क्या सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए रखा गया था। मंत्रियों के कार्य प्रदर्शन की जिम्मेदारी उनका नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री की है। कांग्रेस आलाकमान मौजूदा मंत्रिमंडल को नकारा मान कर इस्तीफे दिलवा रहा है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तीफा लेना चाहिए।

Related post

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 12 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी…
नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…