• 05/07/2023

अमित शाह शाम को पहुंचेंगे राजधानी, चुनाव को लेकर होगी बैठक

अमित शाह शाम को पहुंचेंगे राजधानी, चुनाव को लेकर होगी बैठक
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई शुक्रवार को प्रदेश की धरती पर चुनावी बिगुल फूंकेंगे उससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम राजधानी पहुंचेेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज अमित शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं के साथ चुनावी एक्शन प्लान तैयार करेंगे। छत्तीसगढ़ के अनेक मुद्दों के साथ राज्य की कांग्रेस सरकार पर किस तरह से प्रहार करना है उसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है और उसका माहौल बना हुआ है उसे किस तरह से भाजपा के पक्ष में लाना इसका गेम प्लान तैयार किया जाएगा। नए तरह के मुद्दों को लेकर जनता के सामने पेश होगी भाजपा। प्रदेश में स्थानीय मुद्दों को भी चुनावी प्लान में जमकर भूनाने की भी तैयारी हो गई है। आज प्रदेश भाजपा के नेताओं की भी क्लास लगने वाली है।

गृहमंत्री अमित शाह अपने एक्शन प्लान में राज्य में गौठान, सीजीपीएससी, व्यापाम, ईडी, बेरोजगारी, शराबबंदी, संविदाकर्मी से लेकर तमाम ऐसे मुद्दे है जिन पर जमकर बयानबाजी देखने को मिल सकती है। पिछले दिन केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने भी राज्य में धर्मांतरण को लेकर बयान दिया था। उसको भी प्रदेश भाजपा चुनावी हथकंडा बना सकती है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…