• 19/05/2023

झीरम घाटी के शहीदों को 25 मई को सभी कार्यालयों में दी जाएगी श्रद्धांजलि

झीरम घाटी के शहीदों को 25 मई को सभी कार्यालयों में दी जाएगी श्रद्धांजलि
Spread the love

झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई प्रदेश के सभी शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय में झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों तथा नक्सल हिंसा में वर्तमान तथा विगत वर्षों में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के दिन शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।

झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विभाग, राजस्व मंडल के अध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र प्रेषित किया है।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…