• 06/07/2023

पीएम मोदी की सभा में जाने से पहले रखें ध्यान, इन चीजों पर प्रतिबंध

पीएम मोदी की सभा में जाने से पहले रखें ध्यान, इन चीजों पर प्रतिबंध
Spread the love

शुक्रवार 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है। बता दें कि रायपुर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल र्साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर रायपुर में आने वालों को हिदायतें जारी की है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जनहित में चेतावनी जारी की है। जिसमे, काला रंग या प्रतीकात्मक चीजें, हथियार, ज्वलनशील, खाने पीेने की चीजें, टिफीन डिब्बा, थैला प्रतिबंधित है।

कार्यक्रम स्थल में कोई अपने साथ निम्न प्रतिबंधित सामग्री नहीं ले जा सकता है। जिसमे कोई भी थैला एवं अनावश्यक सामान लेकर आने वालों से रायपुर पुलिस ने अपील की है और कहा है कि यदि ऐसा कोई सामान रखें हो तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ दें अन्यथा कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नही दिया जावेगा।

पुलिस ने चेतावनी जारी किया है कि कार्यक्रम स्थल में आने वाले ध्यान रखें कि अपने साथ ही कोई ज्वलनशील वस्तु ( माचिस, लाइटर आदि ) लेकर ना आये। बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि। माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, इत्यादि अग्नि सामग्री। चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, ऑलपिन, पेचकस, पलाश एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं। पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री। खाने पीेने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि प्रतिबंधित है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…