• 03/08/2023

शिक्षक पोस्टिंग मामले में बीजेपी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिक्षक पोस्टिंग मामले में बीजेपी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापनाओं को लेकर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज का एक और नया प्रमाणित भ्रष्टाचार सामने आया है।

अब तक इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए चंदेल ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इन अधिकारियों को किन लोगों का संरक्षण था? क्या उन लोगों का पता लगाकर प्रदेश सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी, जिनके संरक्षण में इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

छत्तीसगढ़ विधानसबा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि पदस्थापना आदेश में संशोधन करने के इस बेहद गंभीर मामले के परिप्रेक्ष्य में अब तक हुई तमाम पदस्थापनाओं की पूरी जाँच कराई जाए और यह भी पता लगाया जाए कि इस पूरे भ्रष्टाचार में कितने रुपयों का लेन-देन हुआ है?

प्रदेश सरकार इस मामले के सारे तथ्यों को सार्वजनिक करे। चंदेल ने कहा कि यह बेहद गंभीर और प्रदेश के शर्मनाक विषय है कि शिक्षा विभाग की पदस्थापना में लेन-देन, कमीशन, करप्शन को लेकर करीब एक दर्जन से अधिकारियों के निलंबन की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि भ्रष्टाचार का यह खेल पता नहीं, कितने सालों से चल रहा है? कौन-कौन इसमें शामिल हैं?

भाजपा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जितने भी प्रकरण इस तरह के प्रकाश में आए हैं, जितनी भी पदस्थापनाएं कांग्रेस शासनकाल के इन पौने पांच सालों में हुई हैं, सबकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। चंदेल ने कहा कि जिन लोगों को भ्रष्टाचार के इस मामले में दोषी पाया जाए, उनके खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाए।

Related post

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…