• 06/05/2023

सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना

Spread the love

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चारामा-जगतरा के बीच घटित सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने आज उनके गृहग्राम सोरम पहुंचे।

जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। गृहमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और वह हरसंभव मदद करेगी।

गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है।

साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष मनीषा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…