• 11/11/2022

चलती ट्रेन से 1 करोड़ का सोना पार, यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर

चलती ट्रेन से 1 करोड़ का सोना पार, यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर
Spread the love

चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी हो गई। सोना के अलावा 2 लाख रुपये कैश भी पार हो गए। राजस्थान के रहने वाले व्यापारी ने जीआरपी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में रेलवे पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

घटना बिहार की है। राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले व्यवसायी मनोज कुमार जैन कामाख्या एक्सप्रेस से जा रहे थे। उन्होंने पटना जीआरपी के पास शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास दो बैग थे। एक में उन्होंने दो किलो सोना और दूसरे में 2 लाख रुपये नगदी रखी थी।

शिकायत में उन्होंने बताया कि वे असम के तपन नगर में व्यवसाय करते हैं। जो सोना वे ले जा रहे थे वे खानदानी जेवरात थे। उऩ जेवरातों को पट्टीदारों को बांटना था। आरा तक दोनों बैग उऩके पास ही थे। दोनों बैग को उन्होंने अपने सिर के नीचे रखा हुआ था।

शिकायत के बाद हरकत में आई जीआरपी पुलिस पटना और आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को बैग ले जाते कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आया।

बयान बदल रहा व्यापारी

इस पूरे मामले को पुलिस अब संदेहास्पद मान रही है। पुलिस गबन के पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मीडिया को दिए बयान में पुलिस ने बताया कि व्यापारी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Related post

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…
CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान….

CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी…
CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती जंग! अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया ये अहम फैसला…

CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती…

Spread the loveबिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति और आपत्ति को लेकर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच ने…