• 15/03/2024

चुनाव से पहले फिर बड़ी सर्जरी, छत्तीसगढ़ में 13 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

चुनाव से पहले फिर बड़ी सर्जरी, छत्तीसगढ़ में 13 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं. 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है. इसके साथ ही कई अफसर को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

दरअसल, सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के तबादला कर दिए हैं. इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है. सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्‍लै को व्यापमं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इसी तरह मनोज पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्‍मेदारी दी गई है. भुवनेश यादव को सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, निशक्तजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

केडी कुंजाम को प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन, सारांश मित्‍तर को संचालक, कृषि, चंदन कुमार को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, पुणेन्द्र कुमार मीणा को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है. इससे पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ था.

Related post

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…
CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था युवक, घर पहुंचने से पहले मिली मौत की खबर

CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राम मुड़पार…
CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी, सामने आई ये बड़ी वजह…..

CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने…

Spread the loveजगदलपुर। बास्तानार जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने…