• 01/03/2025

Big Decision: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने सरकार का बड़ा फैसला

Big Decision: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने सरकार का बड़ा फैसला
Spread the love

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला किया है। 31 मार्च के बाद राज्य में 15 साल से पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। शनिवार को पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के साथ बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी  जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी। इसके अलावा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़े होटलों, बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयरपोर्ट और बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स को तुरंत प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा  कि क्लाउड सीडिंग के लिए हम अनुमति लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर प्रदूषण हो तो क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराई जा सके और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही दिल्ली में खाली जगहों पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…