• 19/11/2026

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
Spread the love

हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है. इस दिन पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. वहीं, सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं 19 नवंबर का पूरा पंचांग-

आज की तिथि

पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 20 नवंबर की सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इस दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट से पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र शुरू होकर अगले दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. वहीं, सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक व्याघात योग रहेगा. इसके बाद हर्षण योग शुरू होगा, जो 20 नवंबर की सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

19 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर उदय होंगे. वहीं, चंद्रास्त 20 नवंबर की रात 2 बजकर 8 मिनट पर होगा.

पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

  • आज सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
  • इसके बाद सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
  • वहीं, रात 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक अमृत काल रहेगा.

राहुकाल और अशुभ समय

  • 19 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक राहुकाल रहेगा.
  • सुबह 6 बजकर 47 से 8 बजकर 8 मिनट तक यमगंड
  • सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक कुलिक काल रहेगा.
  • इसके बाद सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा.
  • वर्ज्यम् दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में आप शुभ मुहूर्त देखकर आज श्री हरि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

Related post

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 November 2026: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ऐसे…
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना…

Spread the love00 नवा रायपुर के लखौली में एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए वित्त मंत्री, कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित…
मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पद्मश्री विभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक संगठनों…